गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकारों का कर्तव्य : साध्वी निरंजन ज्योति
गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकारों का कर्तव्य : साध्वी निरंजन ज्योति
Share:

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने के मामले में राज्य सरकार का दायित्व बताते हुए कहा है कि इस देश में गाय के अतिरिक्त खाने के लिए बहुत सी चीजें हैं। गो हत्या और गोमांस के उपभोग के बारे में चर्चा करते हुए ज्योति ने कहा कि देश में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। यदि आप हमसे सम्मान की उम्मीद कर रहे है तो आपको पहले हमारा सम्मान करना भी सीखना चाहिए।

पश्चिम बंगाल उन राज्यों में से एक है, जहां गो हत्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ज्योति ने यह भी आरोप लगाया कि कथित असहिष्णुता का मुद्दा दरअसल बिहार चुनावों से पहले बीजेपी की छवि धूमिल करने के लिए उठाया गया था।

वही बीजेपी नेता ने भी बताया था की असहिष्णुता का मुद्दा बिहार चुनाव से पहले हमारी छवि धूमिल करने के लिए उठाया था जो की पहले से ही निश्चित की गयी योजना थी, लेकिन बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद अब  इसके खिलाफ कोई प्रदर्शन नही किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -