सुशांत केस पर अब सामने आए सानंद वर्मा, कहा- 'वो ड्रग्स ले रहा था लेकिन...'

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं उनकी मौत के बाद से उन्हें न्याय दिलवाने के लिए कई मुहीम चल रही है। इस बीच ड्रग्स केस भी सामने आया है। आप जानते ही होंगे अब तक कई स्टार्स ने सुशांत केस में अपनी अपनी राय दी है। अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं भाबीजी घर पर हैं फेम सानंद वर्मा। उन्होंने सुशांत केस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में काम किया था। वैसे सानंद खुद बता चुके हैं कि उन्हें सुशांत संग काम करने के बाद बड़ा मजा आया था।

अब हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा- 'सुशांत का काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था। वो फिल्म में एक कॉलेज बॉय बना था जो बाद में एक पिता भी बना। जैसे उसके किरदार में इतने बदलाव देखे गए, उसकी असल जिंदगी में भी वो महसूस किया जा सकता है।' इसके अलावा सानंद ये भी मानते हैं कि एमएस धोनी फिल्म में सुशांत से अच्छा काम कोई और नहीं कर सकता था। उस फिल्म के बाद वे उनके फैन बन गए थे। उन्होंने कहा जब भी वे सुशांत से मिलते थे वे काफी खुश रहते थे। सानंद यह भी मानते हैं कि सुशांत की नजरों में किसी तरह का डिप्रेशन नहीं था और वह सभी से खुशी से मिलते थे और खूब हंसते थे।

सुशांत के ड्रग्स लेने की बात पर सानंद ने कहा कि उनके सामने कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्हें कभी ऐसा अहसास भी नहीं हुआ। सानंद ने कहा- 'कुछ लोग टीआरपी के लिए किसी की इमेज खराब कर रहे हैं। अभी जो हो रहा है उसे चरित्र हनन कहा जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो ड्रग्स ले रहा था, लेकिन मुझे ऐसा कभी नहीं लगा। मैं ऐसी खबरों की निंदा करता हूं।' अब बात करें सानंद के काम के बारे में तो वह लोगों के बीच अपने डायलॉग 'आई लाइक इट' से बड़े मशहूर हैं।

शर्मनाक: बेटे की चाह में पति ने काट दिया पत्नी का पेट

'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में होगी इस मशहूर भोजपुरी बाला की एंट्री

रिलीज हुआ फिल्म 'कॉमेडी कपल्स' का टीजर

Related News