पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अस्थायी नियुक्ति के पश्चात् मानदेय नहीं प्राप्त होने को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ जब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय की तरफ बढ़ने तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसके चलते पुलिस से आंदोलनकारियों की झड़प हो गई। 

तत्पश्चात, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। और पुलिस मित्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें कई पुलिस मित्र चोटिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अपनी मांगों को लेकर पुलिस मित्र पहुंचे थे। और भारतीय जनता पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके पश्चात् मौके पर भारी पुलिस बल रोका। प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। किन्तु इसके चलते प्रदर्शन और उग्र हो गया। 

जिसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाना आरम्भ कर दिया। जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस मित्रों का कहना है ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बनाए जाने के बाद से मानदेय नहीं मिला है। न ही उनकी बहाली को स्थायी किया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश भर से पुलिस मित्र पटना पहुंचे थे। 

टर्म इंश्योरेंस लेते समय मेडिकल टेस्ट अनिवार्य क्यूँ होते हैं?

नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पुलिस ने भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

Related News