बिरयानी खा रहीं थीं रुबीना, अभिनव ने किया टेस्ट तो दिया ऐसा रिएक्शन

बिग बॉस 14 की विनर रह चुकीं रुबिना दिलैक इन दिनों एक से बढ़कर एक वीडियो अपलोड कर रहीं हैं। हर दिन उनके नए वीडियो सामने आ रहे हैं जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। वैसे बीते दिनों ही रुबीना गाने 'गलत' में नजर आईं थीं जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था। आपने देखा होगा इस म्यूजिक वीडियो में रुबिना दिलैक के साथ पारस छाबड़ा नजर आए थे। असीस कौर के इस गाने पर अब तक 49 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है।

वैसे सोशल मीडिया पर इस गाने की धूम है और रुबिना दिलैक भी इस गाने पर एक से बढ़कर एक वीडियो बना रहीं हैं। अब इस समय भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रुबीना लजीज बिरयानी दही के साथ खाती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में रुबिना अपने खाने को एंजॉय कर रही होती हैं इतने में ही उनके पति अभिनव उनकी प्लेट में से खाना खाना शुरू कर देते हैं। यह देखकर रुबीना का मुंह बन जाता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में रुबीना का हाल ही में रिलीज हुआ गाना गलत बज रहा है। वैसे इस वीडियो को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ये गाना सिचुएशन पर सूट कर रहा है।

अब फैंस रुबीना के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस हैं जो रुबीना को क्यूट कह रहे हैं। वैसे कई सेलेब्स भी रुबीना की इस डाइट वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको याद हो तो इससे पहले एक्ट्रेस का डांस वीडियो का वायरल हुआ था। उस वीडियो में उन्होंने रेड वाइन ऑफ शोल्डर टॉप के साथ डैमेज जींस कैरी की। जो उनके लुक को आकर्षक बना रही थी।

अस्पताल में आग लगने से हुई 14 मरीजों की मौत को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री- यह कोई नेशनल न्यूज नहीं है।।।

IPL 2021: मुंबई और पंजाब में मुकाबला आज, गेल-राहुल पर रहेगी सबकी निगाहें

पटना: अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी जीप, 10 लोग लापता

Related News