RPSC पेपर लीक: कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन, CM गहलोत का पुतला फूंका

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सैकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा ग्रुप C का पेपर लीक होने के बाद राज्य में सियासी बवाल मच गया है। गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं, दूसरी तरफ सूबे की कांग्रेस सरकार ने परीक्षा निरस्त कर नई तारीखों का ऐलान कर दिया है, तो वहीं पुलिस ने खुलासा करते हुए रविवार तक कुल 55 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पेपर लीक मामले में दो अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज किए हैं। 

सभी आरोपियों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां 7 महिला आरोपियों को 2 दिन और 48 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पेपर लीक के मामले में गहलोत सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार (26 दिसंबर) को  राजधानी जयपुर में भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया और पेपर लीक के विरोध में सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका।

वहीं, इधर पेपर लीक मामले में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं, जहां अब पता चला है कि GK के बाद उर्दू-अंग्रेजी का पेपर भी लीक हो सकता है। जानकारी मिली है कि जिस बस में 40 से ज्यादा अभ्यर्थी पेपर हल करते पकड़े गए थे, वह बस 20 दिसंबर से निरंतर जालोर से उदयपुर आ-जा रही थी। 

'मेरे परिवार के पीछे पड़ी है मोदी सरकार..', अवैध खनन मामले में फंसे CM हेमंत सोरेन का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को क्या हुआ ? अचानक दिल्ली AIIMS में हुईं भर्ती

'चर्चों का सर्वे करने की योजना नहीं, इससे भावनाएं आहत होंगी..', पत्र विवाद पर बोले सीएम सरमा

Related News