रोनाल्डो स्टारर पुर्तगाल FIFA World Cup से हुई बाहर, जानिए क्या है वजह

पुर्तगाल भी आखिरकार FIFA  वर्ल्ड कप 2022 में ऊलटफेर का शिकार हो चुकी है। सेमीफाइनल की राह के लिए क्वार्टरफाइनल में मोरक्को के साथ भिड़ रही पुर्तगाल को अहम मैच में 1-0 से हार को झेलना पड़ गया है। टीम के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो को एक बार फिर से शुरूआती प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया है। उन्होंने 64वें मिनट में मैदान पर प्रवेश किया। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन मोरक्को के मजबूत डिफेंस के कारणकी वजह से वह गोल करने में सफल नहीं हो पाए। संभवत: यह रोनाल्डो का आखिरी विश्क कप था। उनका अपने देश को चैम्पियन बनते देखने को सपना अब सपना ही बनकर रह गया है।

मोरक्को के लिए यूसुफ एन-नेसरी ने 42वें मिनट में गोल कर मोरक्को को बढ़त भी दिलवा चुकी है। अगर मैच के आंकड़ों की बात की जाए तो मोरक्को की टीम कम चांस मिलने के बावजूद भी गेम जीतने में कामयाब रही। आंकड़ों अनुसार पूरे मैच में 74 प्रतिशत गेंद पर नियंत्रण पुर्तगाल का रहा था लेकिन इसके बावजूद उनके प्लेयर एक भी गोल नहीं कर पाए। इसी तरह 663 पास के साथ पुर्तगाल आगे रहा जबकि मोरक्को के प्लेयर्स ने 248 पास में ही जीत का रास्ता खोज चुके है। 

पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने एक बार फिर पांच बार के ‘वर्ष के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर' रोनाल्डो की जगह 21 साल के गोंसालो रामोस को शुरुआती एकादश में शामिल किया जिन्होंने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध प्री क्वार्टर फाइनल में हैट्रिक दागी थी लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पुर्तगाल की टीम ने मुकाबले में तेज शुरुआत की और दबदबा बनाने का कोशिश की है। टीम को इसका फायदा चौथे ही मिनट में फ्री किक के रूप में मिला लेकिन जोआओ फेलिक्स अपने हैडर से मोरक्को के गोलकीपर यासिन बोनाउ को छकाने में नाकाम हो चुके है।

'कोहली भी रोज़ शतक नहीं मारता..', भगवंत मान के बयान के कुछ ही घंटों बाद विराट ने ठोंकी सेंचुरी

24 चौके 10 छक्के, बांग्लादेशी गेंदबाज़ों पर कहर बनकर टूटे ईशान किशन, ठोंका दोहरा शतक

PKL9 में गुजरात और जयपुर ने खेला सीजन का 11वां ड्रॉ

Related News