RJD नेता ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, इस नेता को कर डाली CM बनाने की मांग

पटना: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत प्राप्त हुई है। इस चुनाव में महागठबंधन की तरफ से लड़ रहे जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी के केदार गुप्ता ने मात दी। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने कुढ़नी उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा नीतीश कुमार के सिर फोड़ा है। यहां तक कि पार्टी के पूर्व MLA ने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए एवं तेजस्वी यादव को पद सौंपने की मांग की। 

कुढ़नी से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने कहा कि ये हार महागठबंधन की नहीं है। ये हार नीतीश कुमार की है। ये चुनाव हम नीतीश कुमार की जिद के कारण हारे। वे गोपागंज एवं मोकामा में प्रचार करने तक नहीं गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से तेजस्वी यादव ने उपचुनाव में पार्टी चुनाव चिन्ह का त्याग किया। उसी प्रकार से नीतीश कुमार को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तथा महागठबंधन को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

बिहार में 5 दिसंबर को कुढ़नी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को आए परिणामों में यहां से बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने जनता दल यूनाइटेड को तकरीबन 3645 वोटों से हराया है। यहां बीजेपी को 76,653 और जनता दल यूनाइटेड को 73,008 वोट मिले। लोकसभा चुनाव के पहले कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को बिहार की सियासत में सेमीफाइनल माना जा रहा था। कुढ़नी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल विधायक रहे अनिल सहनी' को एमपी-एमएलए कोर्ट से अयोग्य ठहराए जाने के बाद ये उपचुनाव हुए थे। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की जगह जनता दल यूनाइटेड ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था। 2020 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को टक्कर देने वाले केदार गुप्ता मैदान में थे, जो सिर्फ 712 वोटों से हार गए थे।

'अमेरिका का सहयोगी नहीं, बल्कि खुद एक सुपरपावर होगा भारत..', व्हाइट हाउस के अफसर ने माना लोहा

सीताराम केसरी को हटाकर कैसे कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं सोनिया गांधी ? नरसिम्हा राव की भी की थी दुर्गति

मीटिंग के लिए इंतज़ार करते रहे कांग्रेस सांसद, जन्मदिन मनाने राजस्थान निकल गईं सोनिया गांधी

Related News