रामचरितमानस को 'नफरती ग्रन्थ' बताने वाले चंद्रशेखर के समर्थन में पूरी RJD

पटना: बिहार की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सूबे के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को 'नफरती ग्रन्थ' बताए जाने का समर्थन किया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि मंडल के आगे कमंडल हार नहीं मानेगा।  उन्होंने यह बयान पार्टी दफ्तर में दिया। शरद यादव के देहांत पर RJD दफ्तर में आज शोक सभा का आयोजन किया गया था। 

इस दौरान पहले उन्होंने बिहार के समाजवादी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर के विवादित बयानों को जायज ठहराया। RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर की तारीफ करते हुए कहा है कि आपने शरद यादव के समाजवाद को आगे बढ़ाया है। आपने मंडलवाद को हमेशा सशक्त किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि समाजवादियों ने जो राह दिखाई है, चंद्रशेखर उसी को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी RJD चंद्रशेखर के साथ खड़ी है। घबराने की आवश्यकता नहीं कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे।

RJD के प्रदेश दफ्तर में मौजूद जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का समर्थन करते हुए कहा की सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप राम मनोहर लोहिया और सभी समाजवादियों की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने पूरी तरह से चंद्रशेखर यादव के समर्थन में आवाज बुलंद कर दी।

'ऐसा अंत ईश्वर किसी को भी न दे..', शरद यादव के देहांत को लेकर लालू-नितीश पर भड़के कुशवाहा

'जो कुछ कमाना है, इस देश के लिए न्योछावर कर देना', मोहन भागवत का बड़ा ब्यान

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Related News