रिंग गर्ल Jiselle Arianne ने रूस के प्रेसिडेंट पुतिन दिया ये खास चेलेंज

बॉक्सिंग रिंग गर्ल जिसेले एरियन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लड़ाई के लिए चैलेंज भी दे दिया है। स्पोट्र्स रिंग गर्ल ने 69 वर्ष के पुतिन को स्क्वायर सर्कल के अंदर मुकाबले के लिए बुलाया था। पुतिन इस वक़्त पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर आलोचनाएं भी झेल रहे है। 

ऑरलैंडो से एरियन ने बोला है कि यह बहुत अच्छा होने वाला है। यह कठिन है। मैं पुतिन के साथ लड़ूंगी। मैं उन पर आक्रामक हो सकती हूँ। बता दें कि पुतिन मानद ब्लैक बेल्ट धारक हैं। लेकिन बीते ही महीने विश्व ताइक्वांडो फैडरेशन ने उनकी यह बेल्ट युक्रेन पर अटैक करने के कारण वापस मांग ली थी। 

जिसके पूर्व टैस्ला और स्पेस एक्स के एलोन मस्क भी पुतिन को लडऩे का चैलेंज दे चुके हैं। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा था- मैं व्लादिमीर पुतिन को एकल युद्ध के लिए चुनौती देता हूं। दांव यूक्रेन हैं। इसके बाद यूएफसी कांमेंटेटर जोय रोगन ने मस्क की ट्रेनिंग देने की भी बात बोली है।

आगे की अपडेट जारी है...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय त्रिपुरा में इन पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

एकदम नए लुक में पेश की जाएगी फोर्ड मस्टैंग, जानिए क्या होगी इसकी नई खासियत

इस वजह से कई घंटों तक हॉस्पिटल में ही पड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी का शव

Related News