ट्यूनिशिया में मुस्लिम युवतियाॅं कर सकेंगी, गैर मुस्लिम से शादी

ट्यूनिस। ट्यूनिशिया में एक पुराना कानून समाप्त हो गया है। अब यहाॅं पर महिलाऐं अपने हमसफर को अपनी मर्जी से चुन सकेंगी। नियम के अनुसार काई भी मुस्लिम महिला गैर मुस्लिम से शादी नहीं कर सकती थी मगर, अब इस नियम को बदल दिया गया है। नियम के अनुसार यदि किसी गैर मुस्लिम युवक को मुस्लिम महिला से शादी करना होती थी तो, उसे पहले इस्लाम कबूल करना पड़ता था। जिसके बाद महिला को धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता था।

गौरतलब है कि, यह राष्ट्र मुस्लिम बाहुल्य है। महिलाओं को इस तरह का अधिकार मिलने से हर कहीं प्रसन्नता है। हालांकि महिलाओं से जुड़ी खतना प्रथा पर रोक की मांग की जा रही है।

यहाॅं पर महिलाओं से जुड़े कानूनों में अब परिवर्तन हो रहे हैं, पहले कुछ मामलों में ऐसा हुआ है कि यदि बलात्कार पीड़िता से अपराधी शादी कर लेता था तो उसकी सजा समाप्त हो जाती थी। यहाॅं बहुविवाह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब कई मसलों पर महिलाओं से जुड़े कानूनों में फेरबदल की मांग की जा रही है। महिलाओं द्वारा शादी किए जाने के इस मामले में 1973 के कानून को समाप्त करने में राष्ट्रपति एस्बेसी का महत्वपूर्ण योगदान है।

रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

चकमा शरणार्थियों को मिलेगी अब भारतीयता

मुगल शासक लुटेरे थे - UP उपमुख्यमंत्री

मुस्लिम महिलाओं को अधिकारो के प्रति किया जायेगा जागरूक

Related News