रेमो डिसूजा की पत्नी ने शेयर किया उनका वीडियो, मस्ती करते आए नजर

टीवी के कई शोज में जज बने रेमो डिसूजा की बीते दिनों ही अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी और उसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इस समय भी उनका इलाज चल रहा है। वैसे खबरें यह है कि अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो आया है जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वह पहले से काफी ठीक है। जी दरअसल इस वीडियो को उनकी पत्नी ने शेयर किया है। इसमें वह बहुत ही बिंदास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

वह इसमें अपने पैरों को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे वह इस वीडियो में अपनी ही मस्ती में गुम नजर आ रहे हैं और पैर चलाने के साथ-साथ ही वह इस बात का भी संकेत दे रहे हैं कि वह धीरे-धीरे रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि, 'रेमो डिसूजा को बीते शुक्रवार दोपहर करीब 2।30 बजे हार्ट अटैक आया था। वैसे रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। इसी के साथ उनकी हालत अब भी स्थिर है और डॉक्टर उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल रेमो का ये लेटेस्ट वीडियो उनके फैन्स को बड़ा पसंद आ रहा है और सभी इस वीडियो की तारीफ़ कर रहे हैं। फिलहाल यह देखने वाली बात होगी कि वह कितने दिनों तक अस्पताल में रहते हैं और उन्हें डॉक्टर्स कब तक छुट्टी देते हैं।

रेमो के बारे में बात करें तो वह बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर्स में से एक हैं और केवल इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ ही वह डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। जी दरअसल उन्होंने सलमान खान संग रेस 3 फिल्म को बनाया था और इसके अलावा फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके है। वह टीवी इंडस्ट्री में रियलिटी शोज को जज भी कर चुके हैं।

क्या है आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त, जानिए यहाँ पंचांग

MP के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों को कह डाला 'देशद्रोही'

राहुल एक नंबर के झूठे, सपा वंशवाद की पार्टी... विपक्ष पर जमकर बरसे स्वतंत्र देव सिंह

Related News