बेटी के प्रेमी का परिजनों ने करवाया अपहरण, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां के राजाराजेश्वरी नगर में एक 18 वर्षीय लड़के का अपहरण करके उसे आग लगा दी गई। पीड़ित की पहचान शशांक के रूप में हुई। कहा जा रहा है कि शशांक दूर की रिश्तेदारी में एक लड़की से रिश्ते में था। ऐसे में लड़की के घरवालों को इससे आपत्ति थी। आरोप है कि लड़की के घरवालों ने शशांक का अपहरण करके आग के हवाले कर दिया। 

शशांक को जली हुई स्थिति में बेंगलुरु के विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शशांक इंजीनियरिंग कर रहा है। पुलिस ने बताया, उसका अपहरण कर उसे शहर के बाहरी क्षेत्र में ले जाया गया। जहां उसे जला दिया गया। पुलिस ने कुंबलगोडु थाने में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। शशांक के पिता रंगनाथ ने बताया कि वह जिस लड़की से रिश्ते में था, वह उसकी दूर की रिश्तेदार हैं। दोनों हाल ही में घर पर मिले भी थे। इससे लड़की के परिजन नाराज हो गए थे। उन्होंने इस रिश्ते का विरोध करते हुए शशांक को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी। 

रंगनाथ ने बताया कि लड़की के चाचा ने शशांक को धमकी भी दी थी। तत्पश्चात, शशांक ने लड़की से दूरी बना ली थी। मगर शनिवार को शशांक जब कॉलेज से घर जा रहा था, तो लड़की के परिवार के 7 व्यक्तियों ने उसे कार से अगवा कर लिया तथा उसे शहर के बाहर ले गए और आग लगा दी। इसके बाद शशांक को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। 

18 जुलाई को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के 'शेल-आकार' के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

अचानक महादेव पानी झरने में आ गया पहाड़ का पानी, 24 लोगों को किया रेस्क्यू

ऑस्ट्रेलिया के आसमान में 'चमकता' दिखा चंद्रयान-3, वायरल फोटो ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Related News