आरबीआई जारी करेगा 100 रूपये के वार्निश नोट, यह होगी खासियत

नई दिल्लीः आरबीआई 100 रूपये के नए नोट जारी करने जा रही है। यह वार्निश नोट होगा। शुरुआत में इन्हें ट्रायल के आधार पर जारी किया जाएगा। इस नोट की खासियत यह होगी, कि यह जल्दी से फटेगा नहीं, यानी इसकी उम्र बाकी नोटों के मुकाबले लंबी होगी। 100 रुपये के वार्निश नोटों पर एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी हुई होगी। इससे ना सिर्फ नोट फटने से बचेगा, बल्कि आसानी से गंदा भी नहीं होगा। हालांकि वार्निश नोटों की लागत बढ़ जाएगी।

रिजर्व बैंक को हर साल लाखों करोड़ रुपये के गंदे या कटे-फटे नोट बदलने पड़ते हैं। इसलिए जल्द ही बाजार में 100 रुपये के वार्निश नोटों को लाया जाएगा। भारत पहला ऐसा देश नहीं है, जहां वार्निश नोट का उपयोग किया जाएगा। मौजूदा समय में दुनिया के कई देशों में वार्निश नोटों का उपयोग किया जाता है। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इसे देश में आजमाने का फैसला लिया है।

नोटों को गंदगी से बचाने के लिए की देशों में प्लास्टिक नोटों का इस्तेमाल भी किया जाता है। जिस तरह हमारे घरों में लकड़ियों के फर्नीचर पर एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी होती है, ठीक उसी तरह इन नोटों पर भी एक पतली सी लेयर चढ़ी होगी, जिससे नोट ज्यादा समय तक चल पाएंगे। नोट की प्रिंटिंग के बाद इस पर वार्निश किया जाता है। सरकार की मंशा यह है कि नोट को टिकाऊ बनाया जाए।

बाजार में 2000 नोटों की किल्लत, नकली नोटों की संख्या में हो रहा इजाफा

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कई मुख्य बैंकों का होगा विलय

इस दिग्गज खिलाड़ी को इंडिया ए और अंडर 19 टीम के मुख्य कोच के पद से हटाया गया

Related News