UP में मिला दुर्लभ सफेद हिमालयन गिद्ध, सामने आई तस्वीर

कानपुर: 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कानपुर में दुर्लभ सफेद हिमालयन गिद्ध मिला था। लोगों ने गिद्ध को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था। अब कानपुर से 432 किलोमीटर दूर देवरिया में भी हिमालयन गिद्ध मिला है। गिद्ध की ठीक हालत में नहीं होने पर जिस व्यक्ति ने उसे सबसे पहले देखा था उसने आग जलाई।

तत्पश्चात, आग के चलते शरीर में गर्मी के आने के बाद गिद्ध की हालत में सुधार आया। इस गिद्ध को भी वन विभाग को सौंप दिया गया है। कहा जा रहा है कि देवरिया के भलुअनी विकास खण्ड के ग्राम गड़ेर के रहने वाले शिवेंद्र शाही 12 जनवरी की शाम गांव के बाहर अपने ताल पर मछलियों की देखभाल के लिए पंहुचे थे।

शिवेंद्र को ताल के किनारे बड़ा सा पक्षी नजर आया। शिवेंद्र जब उसके समीप पहुंचा तो देखा कि यह वह दुर्लभ हिमालयन गिद्ध है। गिद्ध उड़ नहीं पा रहा था साथ ही उसका शरीर ढीला हुआ पड़ा था। ऐसा लगा रहा था जैसे अधिक ठंड की वजह से गिद्ध की हालत खराब हो गई है। तत्पश्चात, बड़ी मशक्कत के पश्चात् शिवेंद्र गिद्ध को अपने पोल्ट्री फार्म लेकर पहुंचे। उसने गिद्ध के नजदीक आग जलाई। आग की तपन से गिद्ध के शरीर में जब गर्मी पहुंची को उसे आराम मिलना आरम्भ हुआ। पहले जो गिद्ध सही से बैठ नहीं पा रहा था वह अब पंख फड़फड़ा रहा था।

'ममता बनर्जी में है PM बनने की क्षमता', अमर्त्य सेन का आया बड़ा बयान

बस रुकवाकर शख्स ने मारी छात्रा को गोली, चौंकाने वाली है वजह

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हत्या की धमकी, 10 मिनट में 2 बार आया फोन

Related News