OMG! 20 करोड़ बार देखा गया रैपर हनी सिंह का ये गाना

रैपर हनी सिंह का सुपरहिट गाना 'धीरे धीरे से' ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। उनके इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक 20 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया है। ख़बरों की माने तो भारतीय संगीत के लिए यह एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है।

बता दें कि हनी सिंह का यह गाना फिल्म 'आशिकी' के गाने का रीमेक वर्जन है। जिसे खूबसूरत संगीत के साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। साथ ही इस गाने को हनी सिंह ने रैप किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक-सोनम पर फिल्माया गया यह गाना यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज के साथ ही सुपरहिट गानों की श्रेणी में आ गया है।

इसके पहले भी हनी सिंह के 'ब्लू आइस ', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बिट' जैसे गाने काफी हिट रहे हैं। जिन्हें लोगों ने करोड़ों बार देखा है। अब उनके इस गाने ने यह रिकॉर्ड कायम किया हैं।

देखिये, यो यो हनी सिंह की वाइफ की फोटोज !

'दिशा' बनी 'दमदमी माई'...

'गुंडे गर्ल' को हुए 3 साल.....

कोई भी पुरुष एक माँ के समान नहीं हो सकता....

 

Related News