'बलात्कार किया फिर बनाया वीडियो', पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई दंग

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में बलात्कार के एक मामले में पुलिस ने एक प्राइवेट बैंक के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रत्नेश शर्मा के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक लड़की के साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने अपराधी को जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि कांकेर थाना इलाके की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि एक प्राइवेट बैंक के सहायक प्रबंधक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, उसका वीडियो भी बनाया। इस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करके उसने कई बार बलात्कार किया। तत्पश्चात, पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

वही इससे पहले पिछले महीने प्रदेश के डोंगरगढ़ में बैंक में काम करने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने सहकर्मी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का इल्जाम लगाया था। लड़की ने पुलिस को बताया था कि अपराधी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वो बदनाम कर देगा। फिर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। पीड़िता ने कहा कि उसे अपने सहकर्मी के साथ कार्यालय के काम से कहीं बाहर जाना पड़ा था। घर वापसी में रात हो गई एवं सुनसान जंगल का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। तत्पश्चात, कई महीनों तक उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। इस उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की अपने पति और परिवार के लोगों अपराधी के बारे में बताया और थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

भागवत कथा पंडाल से गायब हुई नाबालिग, ऐसी हालत में मिला शव देखकर काँप गई माँ

शादी के 4 महीने बाद फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, पति करता था चरित्र पर शक

पत्नी ने नहीं दिए पैसे, तो सनकी पति ने रस्सी से गला घोंट कर मार डाला

Related News