VIDEO! 'ऐसी लड़की से शादी कर ली जो औकात से बाहर हैं', भरी महफ़िल में विक्की कौशल से इस एक्टर ने कह डाली ये बात

बॉलीवुड फिल्मों का मशहूर स्टार कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों की शादी ने हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि, एक बार बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने विक्की कौशल और अपनी शादी पर ऐसा कमेंट किया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

दरअसल, रणवीर सिंह ने बीते वर्ष फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट किया था तथा इसी के चलते उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि लोग हंसी नहीं रोक पाए। अवॉर्ड नाइट में रणवीर सिंह सभी सितारों के साथ जमकर मस्ती की। इसी शो में विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह पहले विक्की और अपने लुक्स की बात करते हैं कि दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। वो बोलते हैं कि हम दोनों फेयरी टेल की दुनिया में रह रहे हैं। रणवीर वीडियो में बोलते हैं- 'विक्की और मैं दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम करण जौहर की फिल्म तख्त में साथ में काम करने वाले थे। क्योंकि हम दोनों ही टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।' 

फिर रणवीर आगे बोलते हैं- 'विक्की और मैंने ऐसी लड़कियों से शादी की है जो हमारी औकात से बिल्कुल बाहर हैं। ये बात मैं समझ सकता हूं क्योंकि मुझे भी लोग ऐसा ही बोलते हैं।' रणवीर सिंह की ये बात सुनकर बाकी लोगों के साथ विक्की और कैटरीना कैफ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

अमिताभ बच्चन ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर हैरान हुए फैंस

इंटरनेट पर छाई कंगना रनौत की ये तस्वीरें

सुहाना खान को किस करते नजर आए अगस्त्य नंदा, वायरल हुआ VIDEO

Related News