लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर होने जा रही है झांसी की रानी की वापसी, इस सीरियल में आएंगी नजर

टीवी चैनल स्टार प्लस (Star Plus) हमेशा से अपनी शानदार सीरियल के साथ साथ उनके दिलचस्प शीर्षक के साथ ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित करता है। शीघ्र ही देश का यह नंबर वन चैनल ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ नामक एक नया शो लेकर आ रहा है। इस शो में एक बार फिर महिला सशक्तिकरण को एक नई पहचान दी गई है। 

वही निर्माताओं को उम्मीद हैं कि नए और अनोखे शो दर्शक बहुत पसंद करेंगे। आपको बता दें, स्टार प्लस का यह नया शो एक मजबूत और हिम्मती लड़की बन्नी के सफर के बारे में है, जो एक फूड डिलीवरी का बिजनेस करती है। बन्नी उन लोगों के लिए घर का बना खाना खिलाती हैं, जो अपने परिवार के लिए एक अच्छी नौकरी की खोज में शहर चले आए हैं तथा अपने घर के खाने को काफी मिस करते हैं। ऐसी अलग एवं प्रतिभाशाली भूमिका को अभिनेत्री उल्का गुप्ता निभाने वाली हैं। 

आपको बता दें, अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने बचपन से टेलीविज़न पर कई अहम भूमिका निभाई हैं। इस नए शो की कहानी उतनी ही अलग, वास्तविक और लुभावनी है जितना कि इस शो का शीर्षक दिलचस्प लग रहा है। इस नए शो के माध्यम से 6 वर्ष के लंबे ब्रेक के बाद उल्का पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनके कई प्रशंसक इस खबर से बहुत खुश हैं। उनके बीते सीरियल में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी, तथा इसमें कोई संदेह नहीं है कि ‘बन्नी’ के तौर पर उनकी नई भूमिका भी उतनी ही मनोरंजक होगी। उनकी वापसी ने कई लोगों को खुश किया है तथा उन्हें ‘बन्नी’ का किरदार निभाते हुए देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

भारती सिंह से तलाक चाहते है पति हर्ष, जानिए क्या हुआ ऐसा?

इस मशहूर एक्ट्रेस के पड़ोस में हुआ मर्डर, सहमी एक्ट्रेस बोली- 'अकेले रहना मुश्किल'

क्या जिंदा हैं 'तारक मेहता....' शो की 'दया भाभी'? यहां जानिए जवाब

Related News