BJP सरकार पर भड़के रणदीप सुरजेवाला, कहा- 'तानाशाह मोदी सरकार...'

नई दिल्ली: आप सभी जानते ही होंगे देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अब तक कम हो रहा था लेकिन अचानक इसमें बढ़त देखने के लिए मिल रही है। वहीँ अब कोरोना के चलते महंगाई भी बढती जा रही है। इस समय पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे अधिक है। अब इसी बीच कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार को निशाने पर ले रही है। इन दिनों कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने BJP को निशाने पर लेना शुरू किया है।

बीते दिनों से राहुल गाँधी ने कई ट्वीट कर BJP को कटघरे में खड़ा किया है। अब उनके बाद रणदीप सुरजेवाला ने महंगाई और कोरोना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'किसान फसल बीजने की तैयारी कर रहा है और तानाशाह भाजपा दाम बढ़ा रही है।' उन्होंने एक ट्वीट किया है और उस ट्वीट में वह लख्ते हैं- 'महंगाई और कोरोना से त्रस्त जनता पर बार-बार वार कर रही भाजपा सरकार। कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट के बावजूद तानाशाह मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम तीन दिन से निरंतर बढ़ा रही है। किसान फसल बीजने की तैयारी कर रहा है और भाजपा दाम बढ़ा रही है।'

वैसे इन सभी से परे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम भी दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। वहीँ अगर बात करें कोरोना वायरस के मामलों के बारे में तो भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 91 लाख 39 हजार 866 पहुंच चुकी है। इस समय देश में कोविड-19 के 4 लाख 43 हजार 486 एक्टिव केस हैं और खुश कर देने वाली खबर यह है कि 85 लाख से अधिक लोग अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक हो चुके हैं।

जल्द रिलीज होगा सिडनाज का नया गाना, सामने आया पोस्टर

MP में गायों के कल्याण के लिया जाएगा 'गौमाता' टैक्स!, मिले संकेत

आखिर कौन हैं मुफ्ती अनस, जिनसे हुआ है सना खान का निकाह

Related News