पटना: भारत के प्रमुख दलित नेताओं में से एक रामविलास पासवान का आज जन्मदिन है। बिहार में जन्मे रामविलास पासवान को राजनीति का ऐसा बेताज बादशाह माना जाता था कि उन्हें राजनीति का 'मौसम वैज्ञानिक' तक बोला जाता था। देश के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके रामविलास पासवान का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वह हर राजनीतिक खांचे में फिट बैठ जाते थे। बिहार के खगड़िया जिले में 5 जुलाई 1946 को जन्मे पासवान 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। पढ़ाई में एक होनहार विद्यार्थी रहे रामविलास पासवान ने बिहार की प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की। तत्पश्चात, उन्हें पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर नियुक्ति मिली। स्वयं रामविलास पासवान ने 2016 में बताया था, '1969 मे मेरा DSP मे एवं MLA दोनो मे एक साथ चयन हुआ। तब मेरे एक दोस्त ने पूछा कि बताओ Govt बनना है या Servant ?बस तभी मैंने राजनीति ज्वाइन कर ली।' Koo App पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। सेवा और समर्पण के लंबे सार्वजानिक जीवन में दलितों और वंचितों हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद रहेंगे। - Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) 5 July 2022 वही पहली बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की ओर से बिहार के अलोली सीट से उपचुनाव लड़कर उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता को हार दी तथा इसके चलते उनकी आयु सिर्फ 23 वर्ष की थी। यहीं से उनका सियासी करियर आरम्भ हुआ। इसके बाद 1977 में उन्होंने ऐसा रिकार्ड बनाया जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित हो गया। उन्होंने हाजीपुर से 4.25 लाख मतों से जीत हासिल की तथा अपना ही रिकॉर्ड उन्होंने 1989 में तोड़ दिया जब 5.05 लाख वोटों से जीत हासिल की। Koo App Senior social worker and former Union Minister ’Elder brother equivalent’ Late. On the birth anniversary of Ram Vilas Paswan ji, tribute and heartfelt tribute to him ???? View attached media content - Upendra Kushwaha (@upendrajdu) 5 July 2022 Koo App आज पारस अस्पताल, पटना में आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी से मुलाकात की एवं उनका हाल-समाचार जाना। इस दौरान आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी, श्री तेजस्वी यादव जी एवं श्री तेज प्रताप यादव जी से भी मुलाकात हुई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि प्रभु उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। View attached media content - युवा बिहारी चिराग पासवान (@ChiragPaswanOfficial) 4 July 2022 Koo App गरीबों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। #Ramvilaspaswan View attached media content - Rakesh Prasad (@RakeshPrasad) 5 July 2022 होने जा रहा है पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार, ये 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल 'कब तक होटलों में जाएंगे...' एकनाथ शिंदे पर आदित्य ठाकरे ने बोला हमला 'जब बाघ आता है, लोमड़ी भाग जाती है', PM मोदी का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM तो BJP ने बोला हमला