रक्षाबंधन: सौतेले होकर भी अच्छा रिश्ता निभा रहे हैं बॉलीवुड के ये भाई-बहन

भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास होता है, और इस रिश्ते में प्यार, नोकझोंक और मस्ती भरपूर होती है। इसके अलावा भाई बहन एक- दूसरे के दोस्त भी होते हैं, और यही वजह है कि इस रिश्ते में जितना प्यार है उतनी ही तकरार भी है। आज हम आपको बॉलीवुड के सौतेले भाई बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए बताते हैं। 

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट आपस में एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। जी हाँ, भले ही दोनों एक-दूसरे की सगी बहने नहीं हैं, लेकिन फिर भी आलिया अपनी बड़ी बहन पूजा की हर बात मानती हैं।

अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर और खुशी कपूर- बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की भी दो सौतेली बहने हैं। जी दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर अर्जुन की स्टेप सिस्टर्स हैं। हालाँकि अर्जुन अपनी दोनों ही बहनों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन अपनी दोनों बहन के प्रति काफी जिम्मेदार हो चुके हैं।

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर और सना कपूर- शाहिद का कोई भी सगा भाई या बहन नहीं है। हालाँकि अपने दोनों सौतेले भाई और बहन के साथ शाहिद के बेहद अच्छे रिश्ते हैं। ईशान खट्टर से लेकर सना तक के लिए भी शाहिद बेहद प्रोटेक्टिव हैं।

सारा अली खान और तैमूर खान- बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह और एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के सगे भाई इब्राहिम हैं लेकिन उनके दो सौतेले भाई है। तैमूर और जहांगीर यानी जेह। सारा और इब्राहिम तैमूर और करीना के साथ नजर आते हैं और जेह के साथ भी दोनों कि अच्छी बनती है।

रक्षाबंधन: सुबह 9 बजे से लगेगा भद्रा लेकिन इस शुभ मुहूर्त में दिन में बाँध सकते हैं राखी

राशि के अनुसार भाई को बांधे इस रंग की राखी, चमक उठेगी किस्मत

राखी से पहले ऐसा मंजर, भाई ने कहा मेरे लिए ये सबसे बुरा दिन

 

Related News