शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए AAP सांसद संजय सिंह के घर पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- पूरा देश उनके साथ

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह इस समय दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली के शराब घोटाले में उनके घर पर छापेमारी के बाद 4 अक्‍टूबर को केंद्रीय जाँच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार (20 अक्टूबर) को दिल्ली उच्च न्यायालय ने संजय सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्‍होंने प्रवर्तन निदेशायलय की कार्रवाई को चुनौती दी थी। आरोप है कि, शराब घोटाले से जुड़े एक व्यक्ति ने संजय सिंह के घर आकर उन्हें 2 करोड़ की रिश्वत दी थी। 

हालाँकि, संजय सिंह को जेल भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) कर्यकर्ता  उन्हें कट्टर ईमानदार बताते हुए दिल्‍ली सहित अन्‍य राज्‍यों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच किसान आंदोलन से सुर्ख़ियों में आए किसान नेता राकेश टिकैत ने संजय सिंह पर झूठा मुकदमा चलाए जाने का दावा किया है। राकेश टिकैत ने आज शनिवार को AAP सांसद संजय सिंह के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें हिम्मत बंधाई। 

AAP नेता संजय सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा अडानी के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के गुनाह में मोदी सरकार द्वारा फर्जी केस में संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि, संसद में देश की आवाज उठाने वाले संजय सिंह की झूठे मुकदमें में गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा कि, संजय सिंह लड़ाई लड़ेंगे और इस लड़ाई में हम (राकेश टिकैत) उनके साथ हैं। बता दें कि, दिल्ली की AAP सरकार ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया था और अब राकेश टिकैत, संजय सिंह के साथ खड़े हुए हैं।

'जितना चाहे मुझपर हमला करो, बिहार के लिए दिन-रात काम करता रहूँगा..', सीएम नितीश कुमार का बड़ा बयान

NEET परीक्षा को 'बैन' करने की तैयारी ! तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

'इजराइल को तबाह-बर्बाद कर दे अल्लाह..', फिलिस्तीन के समर्थन में झारखंड में प्रदर्शन, जुम्मे की नमाज़ के बाद जुटी भीड़

Related News