3 बच्चों की माँ पर निकाह का दबाव डालता था मुर्तजा, नहीं मानी तो चाक़ू घोंपकर मार डाला

जयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा में एक सिरफिरे ने सोमवार (5 सितंबर) की रात जन्मदिन के समारोह से घर वापस लौट रही महिला के सीने में चाकू घोंपकर उसे मार डाला। आरोपी बीते कई दिनों से महिला पर निकाह करने का दबाव डाल रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले उसने महिला के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी के साथ रिश्तेदार की बर्थ डे पार्टी से घर वापस आ रही थी। 

इसी बीच मुर्तजा ने रास्ते में उससे कुछ बात की और फिर उसके सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद शहनाज एक मकान के सामने गिर पड़ी और आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो वहाँ चारों तरफ खून बिखरा था। शहनाज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज तीन बच्चों की अम्मी थी। पहले पति से उसकी दो बेटियाँ हैं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला। पहले शौहर को तलाक देने के बाद लगभग सात वर्ष पूर्व उसका दूसरा निकाह हुआ था, जिससे उसकी 1 बेटी है। वहीं, मुस्लिम कॉलोनी में गली क्रमांक-7 में रहने वाला मुर्तजा भी विवाहित था। किन्तु, शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। कातिल पेशे से ड्राइवर है।

मृतका की भतीजी फातेमा ने जानकारी दी है कि मुर्तजा से चार वर्ष पूर्व शहनाज ने उधार पैसे लिए थे। पैसे के बदले वह उससे बदसलूकी करता था। उस पर निकाह के लिए दबाव डालता था। घटना से चार दिन पहले ही मुर्तजा ने निकाह करने से मना करने पर शहनाज से मारपीट की थी। जाँच में सामने आया है कि मृतका ने बाजार से बहुत कर्ज ले रखा था। ब्याजखोरों से उसने 20 से 30 फीसद मासिक दर पर ब्याज से पैसे लिए थे। वह कर्ज नहीं चुका पा रही थी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मुर्तजा ने अपने दोस्तों को कॉल किया था। उसने दोस्तों से कहा कि वह मर जाएगा, मगर पुलिस के हाथ नहीं आएगा। शहनाज ने उसे प्यार में धोखा दिया, इसलिए उसने शहनाज को सजा दी है। पुलिस आरोपित की खोज रही है।

बीएमओ ने कर्मचारी को किया नोटिस जारी, इस मामले पर लिया संज्ञान

सुसाइड करने वाले दंपती का हुआ खुलासा, इस कारण उठाया था कदम

ADO पंचायत ने बनाए महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध, परेशान महिला ने की आत्महत्या

Related News