प्रियंका गांधी नहीं लड़ेगी 2019 में लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रियता को देखते हुए इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि 2019 में प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकती है. किन्तु हाल में प्रियंका गांधी के कार्यालय ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि अभी प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में व्यस्त है. वही अभी ऐसी कोई कार्ययोजना नही है. प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव में लड़ने की बाते आधारहीन है. 

प्रियंका गांधी ने निभाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश चुनाव में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार कर रही है. वही उनके राजनितिक मैदान में आने से मिडिया में खबरे आ रही थी कि सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी 2019 के चुनाव में रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है. किन्तु इन खबरों को प्रियंका गांधी के कार्यालय ने महज अफवाह बताया है. 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में जहा अन्य राजनितिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है, वही कांग्रेस द्वारा भी जमकर चुनावी मैदान में सफलता के प्रयास किये जा रहे है. वही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा गठबंधन किया जा चूका है. कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा, प्रियंका गाँधी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में उनकी अहम भूमिका के इच्छुक हैं. अगर इस तरह का कोई भी फैसला लिया जाता है तो इस बात को सार्वजानिक किया जायेगा.

Related News