प्रियंका ने अखिलेश से मांगी अमेठी-रायबरेली की सीटें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनाव की जंग छिड़ चुकी हैं और साथ ही यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। दोनों ही पार्टी ने चुनाव की तैयारी भी तेज कर ली है, अभी भी कई सीटों पर गठबंधन के वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अमेठी और रायबरेली की विधानसभा सीटों पर विशेष निशाना साधा गया जिसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। कहा जा रहा है कि गठबंधन के बाद प्रियंका गाँधी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दोनों जिलों की सीटों के संबंधित बातचीत कर रही हैं और साथ ही प्रियंका ने अखिलेश यादव को संदेश भेजा है और कहा उम्मीद है कि आप अपने किये वायदे से नहीं मुकरेंगे।

हमने आपके लिए आजमगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा की सारी सीटें दे दीं, जो आपका आपका चुनावी गढ़ था, अमेठी-रायबरेली के गढ़ में आपने 10 सीटें देने का वायदा किया था, उम्मीद है आप निभाएंगे। रायबरेली जिले में 6 विधानसभा सीटें बछरावां, हरछंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी और ऊंचाहार हैं। बुधवार को जारी सूची के दौरान कांग्रेस ने रायबरेली जिले की एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा हो गई है।

इस पर कांग्रेस ने बछरावां (सुरक्षित) सीट से सुशील पासी को उतारा है, बाकि की सीटों पर अभी संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रायबरेली जिले में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। अभी अमेठी जिले में 5 विधानसभा सीटें अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर, सलोन और तिलोई सुरक्षित हैं। 27 फरवरी को यहा पांचवे चरण में मतदान होने हैं। ऐसी उम्मीद की जा रहा है कि आने वाले 2-3 दिनों में जो स्थिति है वो पू्र्ण रुप से स्पष्ट हो जायेगी।

कटियार की जबान फिसली, बोले- प्रियंका से ज्यादा खुबसूरत है स्मृति ईरानी

प्रियंका गांधी के साथ यह होंगे उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक

Related News