प्रियंका गांधी के साथ यह होंगे उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक
प्रियंका गांधी के साथ यह होंगे उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक
Share:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पुरे जोर शोर से तेयारिया कर रही है. ऐसे में हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी सहित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम की एक सूची जारी कर दी है. जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल किया गया है. जिसमे इनके द्वारा चुनाव प्रचार के साथ कांग्रेस की रणनीति को लोगो के सामने पेश किया जायेगा. 

SP - कांग्रेस के युवा नेतृत्व को राॅबर्ट वाड्रा ने दी शुभकामनाऐं

कांग्रेस द्वारा जारी किये गए इन नामो में  सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी के अलावा  गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप माथुर, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंदर सिंह हुड्डा, शकील अहमद, शोभा ओझा, आरपीएन सिंह, नसीब सिंह, जुबेर खान, राना गोस्वामी, अविनाश पांडेय, शकील अहमद खान, विजयलक्ष्मी साधो, नगमा, बृजलाल खबरी और रिजवान जहीर आदि के नाम सामने आये है.

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होना है. जिसकी तैयारियां कांग्रेस सहित अन्य राजनितिक पार्टियों द्वारा की जा रही है. ऐसे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखा जायेगा. वही सभी स्टार प्रचारक चुनावी आम सभायें करने के साथ लोगो के बिच जायेगे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -