राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग! NCP के MLA और कांग्रेस विधायक ने दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज यानी सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। वहीं अब तक पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने संसद भवन में बने बूथ पर मतदान किया। दूसरी तरफ राज्यों के सीएम और विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभाओं में वोट डाले। आपको बता दें कि 1 बजे तक 211 विधायकों के मतदान हुए हैं, हालाँकि दोपहर तक क्रॉस वोटिंग की भी खबरें सामने आईं। बताया जा रहा है गुजरात में एनसीपी के विधायक ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट डालने का दावा किया।

वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा में भी पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की बात कही। इसी के साथ असम में AIUDF विधायक ने यहां तक कह दिया कि असम में कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। जी दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है गुजरात में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक कंधाल एस जडेजा ने दावा किया है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। इसी के साथ AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा किया है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। जी दरअसल करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने बीते रविवार को वोटिंग बुलाई थी। इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे।

इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा, नतीजों में आपको नंबर पता चल जाएगा। इसी के साथ ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने दावा किया है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मुकीम पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाने के चलते पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

शिवसेना में नियुक्त हुए 100 नए पदाधिकारी, शिंदे कैंप के समर्थकों को किया जा रहा बर्खास्त

महाराष्ट्र में फैसला आने तक लागू हो राष्ट्रपति शासन: संजय राउत

MP हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख

Related News