राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज़, लाडनूं में आयोजित किया गया 'योगोत्सव'

जयपुर: दुनिया को भारत द्वारा दिए गए अनेक बहुमूल्य उपहारों में योग सबसे अहम है। योग केवल एक व्यायाम ही नहीं है, बल्कि अपने भीतर आपसी एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज का एक माध्यम है। हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर हमेशा ही सहायक साबित होता रहा है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले राजस्थान में इसकी तैयारी महीनों पहले से ही शुरू हो चुकी है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, Koo ऐप पर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि लाडनूं में कल यानी 5 मई, 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तौर पर योगोत्सव मनाया गया। यह योग उत्सव आचार्य तुलसी इंटरनेशनल प्रेक्षा मेडिटेशन सेंटर में सुबह 6:30 बजे से मनाया गया।

मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स ने Koo करते हुए कहा है:  

 

Koo App

  बता दें कि भारत में योगोत्सव बेहद अनोखी पहल के साथ मनाया जा रहा है, जो कि '100 दिन, 100 शहर, 100 ऑर्गनाइजेशंस' पर आधारित है। इस तरह बीते 53 दिनों से देश के विभिन्न राज्यों से संबंध रखने वाले कई शहरों में विविध ऑर्गनाइजेशंस में यह उत्सव मनाया जा रहा है। बता दें कि 27 सितंबर, 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में योग दिवस के आयोजन की पहल की थी। 11 दिसंबर, 2014 को UNGA ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया था। UNGA के 193 सदस्य देशों में से 177 सदस्यों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकृति दी थी।

योग दिवस के लिए 21 जून ही क्यों महत्वपूर्ण:-

भारतीय संस्कृति के मुताबिक, यह दिन साल का सबसे लम्बा दिन होता है, यानी सूर्योदय से सूर्यास्त होने के बीच के वक़्त का अंतराल सबसे अधिक होता है। इसी दिन से सूर्य की गति की दिशा दक्षिणायन होती है और सूर्य की यह दक्षिणायन स्थिति योग के द्वारा आध्यात्मिक विधा प्राप्त करने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त मानी गई है। इसलिए 21 जून को ग्रीष्म ऋतु की संक्रांति भी कहा जाता है। यही कारण रहा कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया, जो कि विश्व द्वारा इस वर्ष 8वीं बार मनाया जाएगा।

पेपर लीक होने के चलते हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, SIT करेगी जांच, दोबारा होगी एग्जाम

दोस्त के कंधे पर बैठकर DJ पर नाच रहा था दूल्हा, अचानक छाती हुआ तेज़ दर्द और हो गई मौत

'बुर्का उतारकर सेल्फी ली तो मुस्लिम महिलाओं की पिटाई होगी..', इस्लामी अधिकारों की रक्षा के लिए बना नया ग्रुप

Related News