कल PM के हाथों होगा भव्य शिवाजी स्मारक का भूमिपूजन

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले मुंबई में 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। इस दौरान वे यहां के अरब सागर में बनाए जाने वाले स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे उपस्थितों को संबोधित भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह स्मारक 210 मीटर ऊंचाई पर होगा। यह विश्व का सबसे बड़ा स्मारक होगा। इसके भूमि पूजन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस भी प्रमुखतौर पर मौजूद रहेंगे।

यह स्मारक अपने आप में एक बेहतर स्मारक होगा। इतना ही नहीं इसमें वाचनालय, गैलरी, प्रदर्शनी, लैंस वाचनालय, प्रेक्षक गैलरी, गार्डन समेत अन्य सुविधाऐं होंगे। इस परियोजना के लिए 36 माह का समय लग सकता है। स्मारक निर्माण के लिए पर्यावरण को लेकर स्वीकृति ली गई है।

गौरतलब है कि इस स्मारक के लिए सरकार द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं। 11 अप्रैल से ही इस स्मारक के निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। इस स्मारक के बन जाने के बाद मुंबई में पर्यटन का एक शानदार केंद्र तैयार होगा। माना जा रहा है कि यह विश्व का सबसे ऊॅंचा स्मारक होगा। इस स्मारक के निर्माण में लगभग 2300 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। इसका निर्माण बेहद अहम होगा। यहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 192 मीटर ऊॅंची प्रतिमा लगाई जाएगी। 

मुंबई की सडको में करोड़ो पुरानी करैंसी के टुकड़े

मुंबई में मिले 1 करोड़ 40 लाख के नए नोट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related News