सिलेंडर ब्लास्ट से मुंबई के ओशिवारा में भीषण आग
सिलेंडर ब्लास्ट से मुंबई के ओशिवारा में भीषण आग
Share:

मुंबई। मुंबई के ओशिवारा में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में दूर - दूर तक काला धुंआ उठता हुआ देखा गया। आगजनी के चलते क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। दरअसल यह आग गुलशन नगर के एक ढाबे में लगी थी। यहां पर एक बड़ा फर्नीचर बाजार है। ऐसे में आग तेज़ी से फैल गई। क्षेत्र से धुंआ उठने पर लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए।

मगर आग की लपटें अधिक थीं। आग लगने के कारणों में प्रारंभिक तौर पर यही बात सामने आ रही है कि क्षेत्र के एक ढाबे में सिलेंडर फट गया और इसके चलते आग लग गई। हालांकि अभी पुख्ता तौर पर आगजनी को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। आगजनी से हुए नुकसान का भी अभी आंकलन नहीं हो पाया है। आगजनी से एक बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड़ को बुलाया गया।

फायरब्रिगेड को भी आगजनी पर काबू करने में काफी मशक्कत करना पड़ रही है लेकिन अभी भी धुंआ बड़े पैमाने पर यहां से उठता नज़र आ रहा है। आगजनी को लेकर राहत कार्य जारी है। बाजार से लोगों को हटा लिया गया है। माना जा रहा है कि यहां पर स्थित फर्नीचर के बाजार में आगजनी से जमकर नुकसान हुआ है।

कोलकाता के अस्पताल में लगी भीषण आग

गाजियाबाद लेदर फेक्ट्री में भीषण आग से 13 मरे, 10 घायल

दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -