21 जून को इतिहास में दर्ज हो जाएगा रांची का नाम, पीएम मोदी करेंगे ऐसा काम

रांची : 21 जून यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची का प्रभात तारा मैदान इतिहास में अपना दर्ज करेगा, जब हजारों की तादाद में आमजन पीएम नरेंद्र मोदी के साथ योगाभ्यास करते दिखाई देंगे। वहीं, पीएम मोदी के आगमन को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी को लेकर राजधानी रांची के पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह बनी रहेगी। ऊंची-ऊंची इमारतों से भी निगरानी रखी जाएगी। 150 से ज्यादा इमारतों को चिन्हित किया गया है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोग सेल्फी लेने के चक्कर मे नहीं पड़ें। डोरंडा, जगन्नाथपुर, धुर्वा, अरगोड़ा, सुखदेव नगर और कोतवाली थाने का विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 बाइक पेट्रोलिंग दस्ते बनाए गए हैं।

रास्ते में कोई वाहन पीएम मोदी के कारकेड में प्रवेश नहीं किए, इसको लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिसकर्मी कारकेड के विपरित दिशा में खड़े रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए शहर का प्रभात तारा मैदान तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र आम लोगों को अहले सुबह ही अपना स्थान लेना होगा।

नौसेना से लेकर BSF तक सभी कर रहे योग अभ्यास, कल मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जाने से सिद्धू का इंकार, अब आगे ऐसे समीकरण

'शिल्पा शेट्टी' ने योग करते हुए शेयर की ये शानदार तस्वीर

Related News