पीएम मोदी को मिला ‘Order of the Nile’ अवार्ड, मिस्र ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा

काहिरा: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के बाद मिस्र पहुंचे हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मिस्त्र की राजधानी काहिरा में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Egypt President Abdel Fattah al-Sisi) के साथ मुलाकात की। वहीं पीएम मोदी को मिस्त्र  सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति अल-सिसी ने इजिप्ट के सर्वोच्च पुरस्कार ‘Order of the Nile’ से सम्मानित किया है।

बता दें कि, बीते नौ वर्षों के अपने कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। मिस्त्र का राजकीय पुरस्कार 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो विश्व के विभिन्न देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को किया गया है। पीएम मोदी अल-हकीम मस्जिद भी गए थे, बता दें कि, 11वीं सदी की यह मस्जिद काहिरा में दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए सांस्‍कृतिक अहमियत रखती है। सन 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र की यात्रा पर गया है। यह भी ध्यान देने योग है कि, अल-हकीम मस्जिद मस्जिद के जीर्णोद्धार का श्रेय भारतीय बोहरा समुदाय के सुल्तान मुफद्दल सैफुद्दीन और उनके आध्यात्मिक नेता अल-दाई अल-मुतलक को जाता है।

इस दौरे पर पीएम मोदी ने मिस्र और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली और कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों के साथ चर्चा की। पीएम मोदी ने मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बलिदान होने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

मुज़फ्फरनगर: बारिश के चलते घर की छत गिरी, दो बच्‍चों की मौत, तीन जख्मी

‘गौरक्षकों’ को लात मारकर जेल में डालो, बकरीद से पहले कर्नाटक पुलिस को मंत्री प्रियंक खड़गे का आदेश, Video

मुख्यमंत्री योगी ने किया रामनाथ गोयनका मार्ग का शुभारम्भ, आपातकाल के खिलाफ उठाई थी आवाज़

Related News