आज वाराणसी में देव दीपावली मनाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री आज यानी सोमवार की दोपहर को वाराणसी में रहेंगे। जी दरअसल वह यहाँ कई योजनाओं की सौगात देने के लिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि वह यहाँ देव दीपावली के पर्व को मनाने के लिए भी शामिल होंगे और काशी के दिव्‍य और भव्‍य आयोजन का भी हिस्‍सा बनेंगे। आपको हम यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देव दीपावली पर बनारस आगमन के पीछे गहरा उद्देश्य है। जी दरअसल उनकी कोविड-19 संक्रमण काल में काशी से विश्व को बड़ा संदेश देने की इच्छा है। वह यह बता सकते हैं महामारी के बीच उत्सव कैसे मनाया जा सकता है।

आपको बता दें कि जीवन जीने की यह प्रेरणा पूरे विश्व को देने के लिए ही देव दीपावली का 135 देशों में सीधा प्रसारण होगा। दूरदर्शन को इसकी पूरी पूरी जिम्मेदारी दी गई है। बीते कल से ही सारनाथ में लाइट एंड साउंड तक के कार्यक्रम को कवर किया जा रहा है। आपको हम यह भी बता दें कि आज पीएम मोदी का संबोधन दो स्थानों पर होगा। इनमे से एक खजुरी गांव है तो दूसरा राजघाट है। वैसे दोनों संबोधन में मंच के सामने 10-10 हजार लोग रहेंगे।

वहीं खजुरी में आयोजित जनसभा व राजघाट पर कार्यकर्ता संवाद में बैठने की व्यवस्था कर दी गई है। यहाँ दो गज की दूरी का भी बहुत ध्यान रखा गया है। यहाँ दूर दूर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इसी अलावा लोगों को मास्क पहनना भी अनिवार्य किया जा चुका है। ऐसी भी खबरें हैं कि मौके पर मास्क वितरण होगा। वहीं जनसभा व कार्यकर्ता संवाद स्थल में प्रवेश से पहले ही लोगों का हाथ सैनिटाइज भी होगा। वैसे यह पहला अवसर कहा जा सकता है जब देव दीपावली में प्रधानमंत्री शिरकत कर रहे हैं जिसे पूरा विश्व देखेगा।

FPI ने नवंबर में 62000-Cr के रिकॉर्ड का संचार किया शुरू

अडानी ने दिया संकेत 33K-Cr DHFL अधिग्रहण बोली में हो सकता है सुधार

सिडनी में नवंबर की सबसे गर्म रात की गई दर्ज

Related News