तो क्या जल्द ही राजनीति में उतरेंगी पायल घोष?

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर बीते दिनों ही यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए थे। यह आरोप अभिनेत्री पायल घोष ने लगाए थे और उसके बाद से वह सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गईं थीं। ऐसे में अब खबर मिली है कि वह राजनीती में शामिल होने वाली हैं। जी दरअसल पायल घोष जल्द ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होंगी। वैसे यह खबरें बीते दिनों से चर्चाओं में थीं लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रामदास अठावले पायल घोष को अपनी पार्टी में शामिल करवाने वाले हैं। वैसे केवल पायल ही नहीं बल्कि उनके साथ ही उनके वकील भी आरपीआई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पायल को आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्याक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा पायल के वकील को महिला मोर्चा विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वैसे पायल घोष के बारे में बात करें तो वह उस दौरान सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी थीं जब उन्होने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि करीब 5 साल पहले अनुराग ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। उन्होंने कहा था अनुराग ने कथित तौर पर उनके साथ छेड़खानी की थी और उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। वहीँ इस मामले में उन्होंने अनुराग के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

सलमान खान के परिवार को पसंद था FIR, कविता कौशिक ने खोले राज

कोरोना पॉजिटिव पाए गए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, आइसोलेशन में जारी रखेंगे काम

मंदिरा बेदी के घर आई नन्ही परी, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

Related News