मंडप पर सबके सामने परिणीति चोपड़ा ने कर दी ऐसी हरकत, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो चुकी हैं। दोनों की उदयपुर के द लीला पैलेस में रॉयल वेडिंग हुई। कपल के वेडिंग की फर्स्ट फोटोज सामने आ चुकी हैं। दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आए परिणीति-राघव का लुक प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। शादी के दिन परिणीति कितनी खुश थीं, ये उनकी फोटोज और वीडियोज में साफ़ दिख रहा है। कपल का शादी के मंडप से नया वीडियो सामने आया है।

इसमें वरमाला के बाद शादी के मंडप पर राघव-परिणीति दिखाई देते हैं। परिणीति चोपड़ा की एक्साइटमेंट पीक पर है। वो बेहद खुश दिखाई देती हैं। इसके चलते एक फनी मोमेंट भी आया, जहां परिणीति मंडप से किसी को मजाक में डांट रही हैं। वो चुप रहने और बिहेव करने को बोलती हैं। मंडप पर परिणीति-राघव को साथ देख परिवारवाले एवं गेस्ट्स हूटिंग करते है। इस के चलते परिणीति चोपड़ा किसी को शांत रहने और बिहेव करने को बोलती हैं।

परिणीति का ये मस्तीभरा अंदाज प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। मंडप पर परिणीति चोपड़ा रोमांटिक भी हुईं। उन्होंने राघव को सबके सामने kiss किया। राघव की दुल्हन बनकर परिणीति गदगद हैं। इस दिन का कपल ने लंबा इंतजार किया। आखिरकार अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। वही प्रशंसक परिणीति को हैप्पीएस्ट ब्राइड का टैग दे रहे हैं। उनकी और राघव की केमिस्ट्री को लोगों ने बेहतरीन बताया है।

नई दुल्हन को थामे दिखे राघव चड्ढा, नए अवतार ने जीता फैंस का दिल

कमल हसन की बेस्ट परफॉरमेंस में से यह फिल्म भी एक

बैक टू बैक एक्शन के बाद यह थी रमेश सिप्पी की लव ट्रायंगल फिल्म

Related News