शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, दी ये प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी घर बसाने के लिए एकदम तैयार हैं। मिल रही खबर के अनुसार, वह जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने जा रही हैं। यूं तो शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, वही अब शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

पिछली रात यानी 28 मार्च 2023 को परिणीति चोपड़ा को शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस के चलते उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया, मगर उनकी शरमाती मुस्कुराहट ने इस सवाल का जवाब दे दिया। शादी का सवाल सुनकर परिणीति शर्म से लाल हो रही थीं। उनकी आंखों में भी चमक देखी जा सकती है। एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट में खूबसूरत लग रही थीं।

वही खबर आ रही है कि परिणीति ने राघव से सगाई भी कर ली है। आम आदमी पार्टी सांसद संजीव अरोड़ा ने तो रूमर्ड कपल को बधाई तक दे दी। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से संजीव ने लिखा था, “मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें। मेरी शुभकामनाएं हैं।” संजीव के इस ट्वीट के पश्चात् कंफर्म माना जा रहा था कि दोनों वाकई एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ गुजरने वाले हैं। परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं, जब दोनों निरंतर दो बार डिनर और लंच डेट पर साथ दिखाई दिए। हालांकि, लोगों को दोनों की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड में "राजनीति से थक चुकी थीं", जानिए ऐसा क्या हुआ?

माधुरी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने वालों पर फूटा जाया बच्चन का गुस्सा

जानिए क्या है श्रद्धा का जीरो पावर प्लान

Related News