जन्मदिन विशेष: भारत का स्नूकर भविष्य पंकज आडवाणी

नई दिल्ली : पंकज आडवाणी एक भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी है. इनका जन्म आज ही के दिन 24 जुलाई, 1985 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था. भारत के इस महान खिलाड़ी ने कई राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा से लोगो को अचम्भित कर दिया हैं. पंकज जब छह साल के थे तभी इनके पिता की मृत्यु हो गयी.

गोल्डन गर्ल मनिका बत्रा को एयर इंडिया ने विमान में नहीं दी एंट्री

32 साल के पंकज ने साल 2017 में भी कमाल का प्रदर्शन किया. पंकज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में बिलियडर्स और स्नूकर दोनों में गोल्ड मेडल जीता. पंकज भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी हैं. 

Video : फैंस को देखते ही उनके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं कोहली

उपलब्धियां -18 साल की कम उम्र में, पंकज आडवाणी ने 2003 में अपना पहला विश्व खिताब जीता था. वहां से पंकज के करियर की शुरूआत हुई. -IBSF वर्ल्ड  स्नूकर  चैंपियनशिप और वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप दोनों ही जीतने वाले पंकज आडवाणी एकमात्र खिलाड़ी हैं. -2004 में इन्हे अर्जुन पुरस्कार तथा इसी वर्ष  राजीव गाँधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. -बाद में इन्हे 2006 में राजीव गांधी खेल रत्ना पुरस्कार से नवाज़ा गया.  -2009 में भारत सरकार ने इन्हे पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया. -2010 में डीएनए सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी पुरस्कार दिया गया. -2011 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल शेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया.

ख़बरें और भी..

महेंद्र सिंह धोनी फिर बने नंबर वन...

मोहम्मद अनस ने रिकॉर्ड 45.24 सेकेंड में ख़त्म की 400 मीटर दौड़

Related News