एक 'करीना' ऐसी भी.., जिसे मिली केवल 'हिन्दू' होने की सजा, उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, ईसाई) पर मजहब के नाम पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान से एक और वीभत्स मामला सामने आया है। यहां एक और हिन्दू लड़की को किडनैप करके जबरन मुस्लिम बना दिया गया है। पीड़िता का नाम करीना कुमारी है, वह सिंध प्रान्त की रहने वाली है। उसे इसी साल 6 जून को किडनैप किया गया था। शुक्रवार (12 अगस्त 2022) को पीड़िता ने अदालत में बताया कि किडनैप करने के बाद उससे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर खलील से उसका जबरन निकाह करवा दिया। उसने अदालत से गुहार लगाई कि उसे उसके पिता के पास पहुंचा दिया जाए। लेकिन, पाकिस्तानी कोर्ट ने फिलहाल पीड़िता को महिला केंद्र में रखने के निर्देश दिए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कुमारी शहीदाबाद की निवासी है। 6 जून 2022 को घर के बाहर से उसे किडनैप किया गया था। पिता सुंदरमल ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। आख़िरकार, करीना को बरामद करने के बाद नवाबशाह की एक अदालत में वीडियो के माध्यम से उसकी पेशी करवाई गई। करीना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें वह अपने आप को जबरन मुस्लिम बनाने और खलील के साथ जबरन निकाह करवाने के संबंध में बता रही है। वीडियो में करीना कह रही है कि, 'मुझे बंद कर टॉर्चर किया गया। मैं अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती हूँ।' 

 

वहीं पीड़िता के पिता के अनुसार, 'हम काफी गरीब हैं। हमारे पास अदालत आने-जाने के लिए बस का भाड़ा भी नहीं है। मेरी बेटी के बयान के बाद अब न्यायालय को उसे हमारे साथ भेज देना चाहिए। कोर्ट लड़कियों का अपहरण कर के बलात्कार करने वालों को सज़ा भी दे, क्योंकि ये लड़कियों को बेच भी देते हैं।' करीना के साथ हुई इस घटना के विरोध में पाकिस्तान में हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया है, लेकिन हमेशा की तरह उसका पाकिस्तानी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा। 

सुंदरमल के वकील दिलीप कुमार मंगलानी के अनुसार, 'पीड़िता करीना नाबालिग है। जबरन निकाह और धर्मान्तरण से हिन्दू लड़कियों और उनके घर वालों को खतरा है। ज्यादातर कम उम्र की लड़कियों को शिकार बनाया जाता है, जिसमें पुलिस भी सहायता नहीं करती। आरोपित कोर्ट में फर्जी दस्तावेज़ पेश कर देते हैं। इसी साल मार्च में 3 हिन्दू लड़कियों का किडनैप कर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और उनका निकाह मुस्लिम लड़कों से करवा दिया गया। उनमें से एक भी लड़की को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है।'

24 बार 'अरुंधति' फिल्म देखकर युवक पर हुआ भूत सवार, उठाया खौफनाक कदम

अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों पर हो करवाई

फुटपाथ पर बेसुध हालत में पड़ी मिलीं परीक्षा देने गई लड़कियां, सामने आई चौंकाने वाली वजह

 

Related News