दुष्कर्म पीड़िता से आरोपी ने की शादी, जेल में निकली बारात, हुआ प्रीतिभोज

भुवनेश्वर: ओडिशा में बलात्कार के आरोपी का पीड़िता के साथ शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश के बाद ओडिशा की एक जेल में बलात्कार के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ शादी की। अधिकारियों ने इस संबंध में बताया। चौद्वार क्षेत्र जेल अधीक्षक कुलमणि बेहेरा ने बताया कि जिले के गुरुदिझटिया इलाके के विचाराधीन कैदी राजेश सिंह (23) ने पॉक्सो कोर्ट और डीजी (जेल) के आदेशों के बाद जेल परिसर के अंदर दुष्कर्म पीड़िता से शादी की।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता बीते महीने 18 वर्ष की हो गई। दुष्कर्म के बाद वह गत वर्ष गर्भवती हो गयी थी और अब वह एक बेटे की मां है। शादी के बाद पीड़िता अपने ससुराल गई, किन्तु कैदी राजेश सिंह को फिलहाल जेल में रहना होगा क्योंकि उसके जमानत आवेदन पर अगले महीने फिर सुनवाई होनी है।  जेल अधिकारी ने बताया कि इससे पहले आरोपी की जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पॉक्सो कोर्ट ने कहा था कि इस पर तभी विचार किया जाएगा जब वह पीड़िता से शादी करेगा। जेल अधिकारियों ने स्थानीय गैर सरकारी संगठन (NGO) की सहायता से गुरुवार को विवाह के लिए व्यवस्था की। 

विवाह उनके परिवारों के सदस्यों, मित्रों और पॉक्सो कोर्ट के वकील की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में प्रीतिभोज का भी आयोजन हुआ जिसमें अन्य कैदी भी शामिल हुए।

RBI को सता रहा महंगाई बढ़ने का डर, गवर्नर बोले- 'पेट्रोल-डीजल में कटौती अभी मुश्किल'

मध्य दोपहर बाजार पल्स: सेंसेक्स 1500 अंक के पास

एक बार फिर घरेलू उपभोक्ताओं को झटका, 25 रुपए फिर बढ़ा सिलेंडर का दाम

 

Related News