इन जगहों पर परोसी जाती है ओणम साद्या की पारंपरिक थाली, एक बार जाएं जरूर

ओणम (Onam 2022) का पारंपरिक त्योहार इन दिनों मनाया जा रहा है।  यह खास तौर पर दक्षिण भारत में मनाया जाता है और यह त्योहार असुरों के राजा बलि के सम्मान में मनाया जाता है। कहा जाता है राजा बलि को भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है और भगवान विष्णु के आशीर्वाद की वजह से दैत्यराज बलि को पाताल लोक का स्वामी माना जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि राजा बलि हर वर्ष ओणम के समय में पाताल लोक से पृथ्वी पर आते हैं और इस वजह से यह पर्व भगवान विष्णु के वामन अवतार लेने और राजा बलि के पाताल लोक से पृथ्वी पर आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

आपको बता दें कि ओणम के पर्व पर शाम के भोजन में अनेक तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिसे ‘ओणम साद्या' (Onam Sadhya) कहते हैं।  ‘ओणम साद्या' में केले के पत्ते पर 25 से भी अधिक तरह के लोकप्रिय व्यंजनों को परोसा जाता है। हालाँकि अगर आप भी इन व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं तो अपने शहर के इन रेस्टोरेंट में जाकर ‘ओणम साद्या' में मिलने वाले सभी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। आइए बताते हैं इसके बारे में।

द वेस्टिन, गुड़गांव  दिन और समय - 8 से 10 सितंबर | दोपहर 12:30 से 03:30 | रात्रि भोजन - 7 से 11:30  मूल्य - 1500 + टेक्स ओणम के पर्व पर ‘ओणम साद्या' में बनने वाले खास व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

 

महाबलि, दिल्ली दिन - 7 सितंबर से 9 सितंबर तक मूल्य - 1250 पता - MA-A05, DLF एवेन्यू, मंदिर मार्ग साकेत, नई दिल्ली  साल 2015 में साकेत नई दिल्ली में स्थित महाबलि रेस्टोरेंट ने अपने रेस्टोरेंट में "ओणम साद्या" की शुरुआत की थी। 

जेडब्ल्यू मैरियट  समय - दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक  मूल्य - 3000 +टेक्स पता - जेडब्ल्यू  मैरियट, जुहू मुंबई केरल के "ओणम साद्या" में परोसे जाने वाले व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए इस रेस्टोरेंट को सबसे बेहतर माना जाता है।

हयात, बेंगलुरु दिन - 8 सितंबर  मूल्य - 999 + टेक्स पता - बेंगलुरू ब्रासरी, हयात सेंट्रिक एमजी रोड (बेंगलुरु) हयात रेस्टोरेंट में "ओणम साद्या" के व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

अक्टूबर में जाए घूमने केरल, IRCTC दे रहा शानदार और किफायती एयर टूर पैकेज

अपकमिंग मूवी स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने बढाया वजन

गणेश उत्सव के दौरान घूम आए बप्पा के ये अनोखे और मशहूर मंदिर

Related News