मेघालय में भाजपा से गठबंधन करेगी NPP ! सीएम सरमा से मिले संगमा

शिलॉन्ग: मेघालय में आज विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना शुरू हो गई हैं। ताजा रुझानों में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने 21 सीटों पर आगे चल यही है, वहीं, भाजपा ने 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। 11 सीटों पर अन्य को बढ़त है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में मेघालय विधानसभा की स्थिति त्रिशंकु नज़र आ रही है। 

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा की पार्टी NPP सत्ता वापसी के प्रयास में है। लेकिन, पूर्ण बहुमत ना मिलने की स्थिति में NPP एक बार फिर भाजपा से गठबंधन कर सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इसके संकेत दे दिए हैं। दरअसल, कोनराड संगमा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मुलाकात की है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि कोनराड ने मतगणना से ठीक पहले सरमा से गुवाहाटी में मुलाकात की है। ये मुलाकात एक होटल के रूम में हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच मेघालय विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा हुई है।

बता दें कि भाजपा और NPP ने  बीते पांच वर्षों से NPP के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) के रूप में सरकार चलाई है। हालांकि, चुनाव से कुछ महीनों पहले दोनों दल अलग हो गए और अलग-अलग चुनाव में उतरे। हालाँकि, चुनाव के बाद दोनों में गठबंधन हो सकता है। 

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को बहुमत, नई पार्टी TMP से भी पीछे कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन

नागालैंड-त्रिपुरा में भाजपा को बढ़त, मेघालय में कांटे की टक्कर

बाहुबली नेता को सताया एनकाउंटर का डर, SC से की अपील- 'मुझे UP न भेजा जाए'

Related News