उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन

मेरठ। लोकप्रिय साहित्यकार व स्क्रिप्ट राइटर वेद प्रकाश शर्मा का निधन हो गया। दरअसल वे बीमार थे और फेफड़े के संक्रमण के कारण वे परेशान हो गए। उन्हें मुंबई ले जाया गया और उपचार दिया गया लेकिन रात्रि 1.50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वेद प्रकाश शर्मा के उपन्यास वर्दी वाला गुंडा बहुत ही लोकप्रिय रहा।

उन्होंने 76 उपन्यास लिखे। दरअसल मेरठ पहुंचे आमिर खान की उनसे भेंट हुई थी और उन्होंने फिल्म हेतु स्क्रिप्ट लेखन की अपील की थी। दरअसल वेद प्रकाश एक अच्छे लेखक थे। उनके निधन से साहित्य और फिल्म जगत में शोक छा गया है। वे अपने पीछे एक बेटा शगुन शर्मा, व तीन बेटियां छोड़ गए हैं।

उन्होंने बीए के साथ एलएलबी की उपाधि प्राप्त की थी। फिल्म बहू की आवाज उनके उपन्यास पर 1985 में बनाई गई थी। उनके प्रिय कलाकार अमिताभ बच्चन और माला सिन्हा हैं। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।

अमेरिका छोड़ भारतीय लड़के से शादी की इस विदेशी राइटर ने

तस्लीमा नसरीन ने की यूनिफाॅर्म सिविल कोड की मांग

 

 

 

Related News