नोरा ने बादशाह को दिया गर्मी चेलेंज, वायरल हुआ फनी वीडियो

हिंदी सिनेमा के जाने मने अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी आने वाले शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। वही फ़िल्म में नोरा फतेही एक बेहद अहम भूमिका में नज़र आ सकती है और एक बार फिर अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाए आ रही है। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले नोरा लोगों को गर्मी चैलेंज दे रही हैं।इसके अलावा  इस चैलेंज के तहत फ़िल्म के गर्मी गाने का हुक स्टेप करने के लिए कहा जाता है। वही इसी क्रम में नोरा ने इस गाने को आवाज़ देने वाले रैपर बादशाह को भी हुक स्टेप करने के लिए चैलेंज किया, जिसके बाद बादशाह की जो हालत हुई वो वीडियो में देखी जा सकती है।

इसके अलावा एक्ट्रेस नोरा ने यह मज़ेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि नोरा बादशाह को हुक स्टेप करने के लिए कंविंस करने की कोशिश करती हैं।वही  बादशाह इंकार कर देते हैं। लेकिन, नोरा पीछे पड़ जाती हैं। वही हालत यह होती है कि बादशाह को हर जगह नोरा ही दिखती हैं। वीडियो के अंत में दिखाया जाता है कि बादशाह गर्मी गाना देखते हुए ना चाहते हुए भी ज़मीन पर लेटकर हुक स्टेप करने लगते हैं। 

24 जनवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म को रेमो डिसूज़ा ने निर्देशित किया है। वही जैसा कि टाइटल से ही ज़ाहिर होता है, यह एक डांस फ़िल्म है। बिग बॉस में भाग ले चुकीं नोरा ने पिछले कुछ अर्से में बतौर डांसर अपनी अलग पहचान बनायी हुई है। दिलबर-दिलबर, साक़ी-साक़ी और एक तो कम ज़िंदगानी जैसे रीमिक्स गानों पर बेहतरीन डांस स्टेप्स करके नोरा ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ायी है। वही इन सभी गानों में भी नोरा के हुक स्टेप्स काफ़ी मशहूर हुए थे। ऐसे में नोरा की इस साल यह पहली फ़िल्म है। इसके बाद नोरा बाग़ी 3 और भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नज़र आएंगी।

 

शबाना आज़मी से मिले बोनी कपूर, बाहर आकर बताया हाल

सिंगिंग के श्रेत्र में अपनी जगह बनाने में जुटी है कुमार सानू की बेटी, जानिये कुछ खास बाते

Tanhaji Box Office : 200 करोड़ की रेस में अब भी है तानाजी, अजय देवगन की फिल्म की कमाई में आयी गिरावट

Related News