रंग सांवला था तो कर ली आत्महत्या

 नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ 11वीं के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है और उसकी जो वजह रही वह आप सभी को हैरान कर सकती है। जी दरअसल 11वीं के एक स्टूडेंट ने केवल इसलिए आत्महत्या की क्योंकि वह अपने सांवले रंग से परेशान था। इस घटना को नोएडा सेक्टर-78 के महागुन मॉर्डन सुसाइटी की बताया जा रहा है। यहाँ अपने सावले रंग से परेशान स्टूडेंट ने बिल्डिंग के 15वें फ्लोर से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिस दौरान सोसाइटी के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले उसी दौरान उन्हें इस घटना के बारे में पता चला।

कहा जा रहा है सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत बच्चे के परिवार और पुलिस को इस मामले की खबर दी। इस मामले में जिस बच्चे ने आत्महत्या की है उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। बच्चे का नाम संयम बताया गया है। उसने जान देने से पहले कोई भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। बच्चे के परिवारवालों का कहना है बच्चा अपने सावले रंग की वजह से टेंशन में रहता था। केवल इतना ही नहीं किसी ने उसके रंग को लेकर उसे बहुत कुछ कह भी दिया था, जिससे वह आहात हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने यह शक जताया है कि शायद उसने इसी वजह से अपनी जान दी है।

वैसे इस शक के बावजूद पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। इस मामले में थाना इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 'पीड़ित लड़के के पिता सेक्टर-142 की एक मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहते हैं। उनका बेटा शहर के एक अच्छे स्कूल में पढ़ता है। 11वीं क्लास के स्टूडेंट ने शनिवार सुबह करीब 4।30 बजे अपनी ही सोसाइटी के 15वें फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया।'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताह में हिना खान ने महिलाओं को दिया विशेष संदेश, शेयर किया खास वीडियो

महंत और उसके दो शिष्यों पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

राजकुमार राव की फिल्म देखने थिएटर पहुंचे वरुण धवन और कृति सेनन, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Related News