16 जून को नितीश कुमार का कैबिनेट विस्तार! कांग्रेस के विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन के त्यागपत्र के बाद कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावना है कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों के बैठक से पहले बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कैबिनेट में कम कोटा मिलने की शिकायत कर विस्तार की मांग करती रही है। अब संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं फिर से आरम्भ हो गई है।

इस बीच, ऐसा कहा जा रहा है कि संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद रत्नेश सदा को JDU कोटे से मंत्री पद दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि, नीतीश कुमार ने अचानक फोन करके रत्नेश सदा को पटना आने को कहा है और उन्हें अभी पटना नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच ये भी अटकलें हैं कि उन दो पदों को भी भरा जा सकता है, जिन्हें महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विभिन्न वजहों से इस्तीफा देना पड़ा था।

बता दें कि, रत्नेश सदा सहरसा के सोनबरसा से तीन बार के MLA हैं। रत्नेश सदा मुसहर समाज से आते हैं और उन्हें अधिक जनाधार वाला नेता माना जाता है। वहीं, कांग्रेस बार-बार कैबिनेट विस्तार की मांग करती रही है। बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 मेंबर हैं और कैबिनेट में दो सदस्य हैं। कांग्रेस कई बार कैबिनेट में अपना कोटा बढ़ाने की मांग करती रही है। ऐसे में हो सकता है कि, नितीश कुमार कांग्रेस की इच्छा पूरी कर दें और उसके विधायकों को मंत्री पद मिल जाए।  

औरंगज़ेब पर राज ठाकरे का स्पष्ट सन्देश, अपने जन्मदिन पर ऐसा केक काटकर दिखा दी अपनी मंशा

बमबारी, फायरिंग, हिंसा..! पंचायत चुनाव से पहले धुआं-धुआं हुआ बंगाल, आपस में ही भिड़े TMC कार्यकर्ता

मंडी में बादल फटने से आई बाढ़, जमीन भी धंसी, 40 लोग किए गए रेस्क्यू

Related News