'नीतीश कुमार मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया', कोर्ट में पति ने सुनाया अपना दुखड़ा

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में भाभी-देवर के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 4 बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले देवर के साथ भाग गई। खबर प्राप्त होते ही महिला के पति ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराने गया। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। फिर पति ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। 

घटना जानकीनगर थाना इलाके की है। यहां का रहने वाला रंजीत कुमार महतो की शादी 2010 में पास के ही गांव में रहने वाली लड़की से हुई थी। उन्हें 4 बच्चे हैं। इसमें 2 लड़के एवं 2 लड़कियां हैं। रंजीत ने पूर्णिया अदालत में दर्ज आवेदन में बताया कि घर के सभी पुरुष पंजाब में मजदूरी करते हैं। घर में सिर्फ मेरी पत्नी, मां और बच्चे रहते हैं। इसी का नाजायज फायदा उठाकर पड़ोस के रहने वाला 20 वर्षीय नीतीश कुमार महतो मेरी पत्नी को भाभी-भाभी कह कर प्रेम के जाल में फंसा लिया। फिर वह चोरी-चुपके मेरी पत्नी से कमरे में मिलने लगा। मेरी मां ने जब इसका विरोध करती थी, तो बीवी मां से झगड़ा करती थी।

तत्पश्चात, 6 जनवरी को मेरी पत्नी घर में रखे एक लाख 50 हजार रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई। वह चार बच्चों को घर में ही छोड़ गई है। फिर उसकी बहुत खोजबीन की गई। मगर, वह नहीं मिली। इसके बाद इसकी खबर थाने में भी देने गया। मगर, थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। फिर उसने अदालत में वाद दायर कर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। लगभग 2 महीने गुजर जाने के बाद हमारे निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही एक घर से मेरी बीवी को बरामद किया। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला को बरामद करने के पश्चात् 164 के तहत उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। महिला के बयान के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, हार्ट अटैक से हुआ निधन

शराब घोटाले के बाद अब 'जासूसी कांड' में घिरी केजरीवाल सरकार, कांग्रेस की मांग पर LG ने बिठाई जांच

राहुल गांधी के बचाव में अडानी मुद्दा लेकर उतरेगी कांग्रेस, फिर हंगामे की भेंट चढ़ेगी सदन की कार्यवाही ?

Related News