नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, हार्ट अटैक से हुआ निधन
नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, हार्ट अटैक से हुआ निधन
Share:

जयपुर: सोमवार देर रात करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (Lokendra Singh Kalvi) का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) के चिकित्सकों ने रात लगभग 2 बजे इसकी पुष्टि की। अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। मिल रही खबर के अनुसार, लोकेंद्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव कालवी गांव आज दोपहर लगभग 2:30 बजे किया जाएगा।

बता दे कि कालवी जून 2022 से ब्रेन स्ट्रोक के चलते चिकित्सालय में भर्ती थे एवं अपना उपचार करवा रहे थे। मगर सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। बीते लगभग डेढ़ दशक से कालवी अपने समाज के मुद्दों के लेकर बहुत मुखर थे। आए दिन उनके भड़काऊ भाषण ख़बरों में रहते थे। वे करणी सेना के संस्थापक भी थे। लगभग साढ़े 18 वर्ष पहले उन्होंने करणी सेना के गठन की नींव रखी थी। सबसे अधिक सुर्खियों उन्होंने बॉलीवुड मूवी पद्मावत (Padmaavat) का विरोध करते समय बटोरी थीं, जब उन्होंने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को धमकी दे दी थी। 

लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। कालवी की पढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई थी। उनकी हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। इन सब के साथ ही वे बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी थे, जो थोड़े-थोड़ समय के लिए प्रदेश एवं केंद्र में मंत्री रहे हैं। उनके असमय चले जाने के पश्चात् लोकेंद्र की राजनीति में एंट्री हुई। वे स्वयं को किसान नेता कहते थे। मगर 67 वर्ष के पश्चात् भी उन्हें राजनीति में वो कामयाबी नहीं मिल पाई जिसे वो पाना चाहते थे। हर बार वे प्रयास करते तथा असफल हो जाते। वर्ष 1993 में भी उन्होंने नागौर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, मगर हार गए थे। तत्पश्चात, 1998 के लोक सभा चुनावों में उन्होंने बाड़मेर-जैसलमेर सीट से बीजेपी के टिकट पर भाग्य आजमाया, मगर फिर शिकस्त का सामना किया। उस समय वह जाति की राजनीति नहीं कर रहे थे।

शराब घोटाले के बाद अब 'जासूसी कांड' में घिरी केजरीवाल सरकार, कांग्रेस की मांग पर LG ने बिठाई जांच

राहुल गांधी के बचाव में अडानी मुद्दा लेकर उतरेगी कांग्रेस, फिर हंगामे की भेंट चढ़ेगी सदन की कार्यवाही ?

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की जयंती आज, पढ़ें उनके जीवन के अनसुने किस्से

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -