उत्तरप्रदेश से जुड़े नीरज सिंह हत्याकांड के तार!

रांची। नीरज सिंह हत्याकांड के तार उत्तरप्रदेश से जुड़ने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल यह हत्याकांड झारखंड के धनबाद का था। मगर अब यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी उत्तरप्रदेश से जुड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि उत्तरप्रदेश राज्य की कोई गैंग हत्या में शामिल हो सकती है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने विधायक संजीव सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था और उन्होंने सीबीआई से जांच की मांग भी की थी। है कि बच्चा सिंह मृतक नीरज के चाचा हैं। इस मामले में एसआईटी जांच करने में लगी है। हालांकि झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह से जान पहचान रखने वाले दो लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल संजीव सिंह नीरज के चचेरे भाई हैं। जांच टीम को संदिग्धों के कमरे से उत्तरप्रदेश के समाचार पत्र मिले हैं जिसमें निरज सिंह के छपे हुए फोटो पर मार्किंग की गई है। अब एसआईटी जांच के लिए वाराणसी रवाना हो गई है।

प्रेमी के साथ मिलकर की अपने अरब'पति' की हत्या, बनी करोडों की मालकिन

बेटी की गर्दन पर चाकू रख पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप

पेड़ काटने का विरोध करने पर महिला को ज़िंदा जलाया

 

 

 

Related News