नील थिरके 'काला चश्‍मा' पर, वीडियो हुआ वायरल

नील नितिन मुकेश कल अपनी मंगेतर रुक्मिणी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी उदयपुर में होगी। इससे पहले सगाई समारोह में नील ने चार-चांद लगा दिए। एक फैन्स नील की तस्वीर शेयर की है। 

ख़बरों के मुताबिक, नील के फैन ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नील नितिन मुकेश ने 'काला चश्‍मा' पर जमकर डांस किया।  उनके फैन क्‍लब ने ये वीडियो शेयर किया है। साथ उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इससे भी नील के फैंस ने शेयर किया है। इस वीडियो में वे 'कबीरा' गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।     बता दें कि सगाई के बाद आज इन दोनों की संगीत सेरेमनी और कल शादी है। यह शादी उदयपुर के रेडीसन ब्लू में होने जा रही है। शादी में लगभग 500 मेहमान शरीक होंगे। जिसमें नील के करीबी दोस्तों के अलावा रिश्तेदार और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल होंगी। उदयपुर में शादी होने के बाद मुम्बई में 17 फरवरी को एक ग्रैंड रि‍सेप्शन पार्टी भी रखी गई है।

देखिए, नील की स्वीट हार्ट रुक्मणी की फोटोज

इसलिए रुक्‍मणि को दिल दे बैठे नील

देखिये: नील व उनकी मंगेतर रुक्मणी के आउटफिट

वाइफ डिंपल ने अखिलेश को बोला बैटरी, रईस थीम पर यह विडियो हो रहा वायरल

 

Related News