नेहा ने खोला अपनी शादी का खौफनाक राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने ब्यॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। यूं अचानक हुई शादी से सब हैरान रह  गए थे। अब शादी के एक महीने बाद नेहा ने अपनी शादी से जुड़े एक खौफनाक राज को उजागर किया है। उनके इस राज को अगर उनके पति अंगद बेदी सुन लें, तो वे सन्न रह जाएंगे। नेहा ने अपनी शादी की तैयारियों के 48 घंटों के अनुभवों को साझा किया है। 

नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा कि शादी की तैयारियां करना मेरे लिए ऐसा क्षण था कि उसके बारे में सोचकर भी डर जाती हूं। उन्होंने कहा ​दो दिन में शादी की तैयारियां करना एक चैलेंज था। मैं पूरे दो दिन यानी 48 घंटे तैयारियों में व्यस्त थी।  उन्होंने बताया कि इसे उन्होंने एक प्रस्तुति की तरह लिया। उन्हें ऐसा लगा जैसे डायरेक्टर ने उनसे कहा है कि दुल्हन बनकर दिल्ली पहुंचें, यह काफी खौफनाक था, लेकिन प्यारा था। उन्होंने बताया कि केवल दो दिन में शादी करने का निर्णय लेना आश्चर्य से भरा था, लेकिन उन दोनों का यह निर्णय बिल्कुल सही था। यह एक सीक्रेट शादी थी। 

नेहा ने बताया कि वह अपनी शादी में गुलाबी लहंगा पहनना चाहती थीं और शादी से एक रात पहले तक लहंगा दिल्ली नहीं  पहुंचा, क्योंकि दिल्ली में आंधी चल रही थी।  उन्होंने बताया कि इससे वे काफी परेशान हो गईं और रोने लगीं कि  तभी लहंगा आ गया। उन्होंने कहा कि शादी के वो 48 घंटे बहुत खौफनाक रहे। बता दें कि नेहा हाल ही में ​नेट फ्लिक्स पर रिलीज की गई फिल्म लस्ट स्टोरी में नजर आई थीं। 

पति को 'सूरमा' में देखकर काफी खुश हैं नेहा धूपिया

इस वेब सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने की बोल्डनेस की हदें पार

सबके सामने नेहा कक्कर के बॉयफ्रेंड ने उन्हें कर लिया LIPKISS, वीडियो वायरल

 

Related News